Loading...

कुल्लू में धराशायी हुए आठ भवन, प्रशासन ने समय रहते खाली करवा दिए थे मकान

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी में आठ भवन धराशायी हो गए हैं। प्रशासन ने समय रहते सभी भवन खाली करवा दिए थे। वहीँ इस घटना से जुड़ा एक विडिओ भी काफी वायरल हो रहा है। हालाँकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आज वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी अनसेफ भवन जमींदोज हो गए। देखते ही देखते सभी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। उल्लेखनीय है कि दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रहीं थी। जबकि करीब 30 दुकानें भी थी। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही।

प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व आनी के नए बस स्टेंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे चार रिहायशी मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन द्वारा इन भवनों को अनसेफ घोषित किया गया था।