पांवटा साहिब सीमा से सटे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी, बढ़ा जलस्तर बनी चुनौती
हिमाचल नाऊ न्यूज़ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में हिमाचल की सीमा से सटे उत्तराखंड राज्य के कुल्हाल पुल से एक युवक के यमुना नदी में कूदने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसकी तलाश के लिए पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब युवक अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ा और यमुना नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को पुल पर युवक के जूते मिले हैं, जो उसके नदी में कूदने की पुष्टि करते हैं।
तलाशी अभियान में चुनौतियांफिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे तलाश अभियान में और भी दिक्कतें आ रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती यमुना नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर है।
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है, जिससे तेज बहाव में तलाशी टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विकासनगर के डीएसपी भास्कर शाह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिसके कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है। हालांकि, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर मुस्तैदी से तैनात हैं और युवक को खोजने के हरसंभव प्रयास कर रही हैं। कुल्हाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group