Loading...

कुश्ती में सगी बहनों ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Ankita • 23 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में दो सगी बहनों ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने 68 किलो व समीक्षा ने 72 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें यह दोनों छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ की है।

दोनों ने ककीरा में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हांसिल की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सगी बहनें मुस्कान शर्मा और समीक्षा शर्मा अब राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

दोनों ने बजरंग अखाड़ा बघेईगढ़ के संचालक रमेश पहलवान के पास प्रशिक्षण लिया है। बता दें ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के घेईया गांव के व्यास देव शर्मा की बेटियों ने ये मेडल जीते हैं।