Loading...

कूर में खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, 3 जख्मी

By PARUL Published: 24 Feb 2024, 5:13 PM | Updated: 24 Feb 2024, 5:15 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा के कूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पठानकोट के गांव नरोट, सरना के पांच लोग कार (PB-35AG1159) में सवार होकर खजियार घूमने आए थे। इस दौरान जब वह वापिस जा रहे थे तो चुवाड़ी से करीब 14 किलोमीटर पीछे कूर नामक स्थान पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।