केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल हुई डाॅ. रीना सिंह और फालमा चौहान
HNN / शिमला
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के केरल के तिरूवंनतपुरम में चल रहे 13वें राष्ट्रीय महा सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की दो महिलाओं डाॅ. रीना सिंह तंवर और फालमा चौहान को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है। जिसके चलते कसुंपटी जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष अनिता चांद और सचिव सीमा चौहान ने इनका स्वागत किया।
बता दें कि डाॅ. रीना सिंह तंवर हिमाचल प्रदेश जनवादी महिला समिति की राज्याध्यक्ष है और इन दिनों तिरुवनंतपुरम में 6 से 9 जनवरी तक चल रहे राष्ट्रीय महा सम्मेलन में भाग ले रही है। डाॅ. रीना सिंह तंवर ने बताया कि इस महा सम्मेलन में देश भर से एक हजार महिला प्रतिनिधि भाग ले रही है जबकि देश में जनवादी महिला समिति में एक करोड़ से अधिक महिलाएं सदस्य रूप में शामिल हैं।