केंद्र में लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- रावत

Pratap-Singh-Rawat.jpg

HNN/नाहन

नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के दम पर लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के नेता है। इसलिए वह जमीनी हकीकत को भली भांति जानते हैं और उन्होंने जमीनी स्तर के लोगों के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है।

जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना भी देश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

रावत ने बताया कि इसी तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जैसे हिम केयर योजना, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना के अतिरिक्त और भी बहुत सारी योजनाएं चलाई है।

लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने कुछ योजनाएं बंद कर दी है। जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार को बनते हुए एक वर्ष होने वाला है। एक वर्ष के बाद भी सारे विकास कार्य बंद पड़े हैं और प्रदेश के लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं।