लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों के बीच सरकार ने इसे फिलहाल रोक दिया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक परीक्षा को अगले आदेशों तक होल्ड कर दिया गया है।

शिमला

विवाद के बाद सरकार का बड़ा फैसला

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश में पशु मित्र योजना की भर्ती प्रक्रिया पर सुक्खू सरकार ने रोक लगा दी है। 25 किलोग्राम वजन की बोरी उठाकर दौड़ लगाने वाली शारीरिक परीक्षा को लेकर यह भर्ती प्रक्रिया लगातार आलोचनाओं में घिरी हुई थी। सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद व्यापक बहस छिड़ गई थी, जिसके चलते सरकार ने अब पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

पूर्व आदेश वापस, शारीरिक परीक्षा होल्ड

बजट सत्र की शुरुआत से ठीक पहले जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कारणों से भर्ती प्रक्रिया को रोका जा रहा है। निदेशक, पशुपालन विभाग की ओर से 16 फरवरी को जारी आदेशों में 3 जनवरी तथा 14 जनवरी को जारी पूर्व निर्देशों को वापस लेने की जानकारी दी गई है। साथ ही शारीरिक परीक्षा को अगले आदेशों तक होल्ड करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को सख्त अनुपालन के निर्देश

विभाग ने सभी नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जारी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। सरकार अब आगे की रणनीति पर विचार कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]