HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 280 मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत फ्री लैपटॉप वितरित किए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंडी में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि रहे। समूर स्कूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया और जिसे उपस्थित सभी व्यक्तियों ने देखा।
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने की बधाई देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए व्यापक प्रयास किए हैं, जिससे ड्रॉप आउट रेट कम हो गया है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को जहां निशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई में सुविधा हो, वहीं छात्रवृति योजनाएं भी चलाई जा रही है। बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील भी प्रदान किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। बंगाणा कॉलेज में एमए, पीजीडीसीए तथा एनसीसी के तीनों विंग खोले गए हैं। कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया है और यहां पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा हो रही है। बंगाणा में उप-रोजगार कार्यालय भी खोला गया है, ताकि युवाओं को पंजीकरण के लिए ऊना न जाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





