Loading...

कॉमर्स विषय में सहायक प्रोफेसर बने मंडी के साहिल ठाकुर

Ankita • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के साहिल ठाकुर ने सहायक प्रोफेसर बनकर अपने समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि के परिजनों में भी ख़ुशी का माहौल है। बता दें साहिल कॉमर्स विषय में सहायक प्रोफेसर बने हैं।

25 वर्षीय साहिल ठाकुर नलयाना ग्राम पंचायत तनिहार उपतहसील टिहरा तहसील धर्मपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वह बिजली बोर्ड में बतौर जेओए के पद पर तैनात हैं। साहिल ठाकुर ने बताया कि गुरूजनों व परिजनों के सहयोग से ही वह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

नौकरी के साथ उन्होंने तैयारी की और मुकाम हासिल किया। बता दें वर्ष 2022 में साहिल ठाकुर ने जेआरएफ उत्तीर्ण किया और अब उनका चयन सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है।