लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चिकित्सा अधिकारी को 14 माह की कैद

Ankita | 6 जनवरी 2024 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी चिकित्सा अधिकारी को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 14 महीने के कारावास की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही एक हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। यह सज़ा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शुभांगी जोशी की अदालत ने सुनाई है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी सूरत में आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता तो उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। गौरतलब है कि मामला 17 जनवरी 2008 का है, जब छात्रा ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस यादव के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया था कि आरोपी ने उसे कमरे में बुलाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद उसने कमरे की बिजली और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कांगड़ा में चिकित्सक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। केस में सरकार की ओर से कुल 11 गवाहों को पेश किया गया। केस की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी श्वेता और रितिका पत्रवाल ने की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]