लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोठीपुरा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL | 7 जनवरी 2024 at 2:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने नवाजे 350 मेधावी

HNN/मंडी

जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम लाल ठाकुर ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने मुख्यातिथि को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंच संचालन स्कूल प्रवक्ता कानन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे लगभग 350 से ज्यादा बच्चों को मुख्यतिथि द्वारा नवाजा गया। साथ ही मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा।

इसमें मुख्य रूप से 19 बच्चे दसवीं और 24 बच्चे बारहवीं कक्षा रहे जिन्होंने प्रदेश भर में स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में स्कूल का नाम रोशन किया। इसके उपरान्त स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]