लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना केसों में आया भारी उछाल, 8822 नए मामले

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोरोना केसों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। बुधवार को जारी आकंड़ो के अनुसार 24 घंटे में 8822 नए केस मिले हैं। यह पिछले तीन माह में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय केस 3089 से बढ़कर 53,637 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.35 फीसदी है।

15 लोगों ने तोड़ा दम
वही , बीते 24 घंटे में 15 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 5,24,792 मौतें हो चुकी है।

संक्रमण दर में उतार चढ़ाव
पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मंगलवार को छोड़कर देश में नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को घटकर 2.35 फीसदी पर आ गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]