देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण दर, नए संक्रमित और मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते 113 दिनों में यह पहला मौका है जब देश में 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। आज जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13,216 नए संक्रमित मिले हैं।
वहीं, 23 लोगों की महामारी से मौत हुई है। सक्रिय केस भी 5045 से बढ़कर 68,108 हो गए। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.73 फीसदी हो गई। शुक्रवार को देश में 12,847 नए संक्रमित मिले थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।
कोरोना आंकडो पर एक नजर
अब तक कुल संक्रमित 4,32,83,793
सक्रिय केस 68,108, कुल संक्रमितों के 0.16 फीसदी
24 घंटे में मौतें 23, अब तक कुल मौतें 5,24,840
दैनिक संक्रमण दर 2.73 फीसदी
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.47 फीसदी
कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





