लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई सरकार की चिंता, आज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा

PRIYANKA THAKUR | 23 जून 2022 at 11:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के आंकड़ों ने फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे की बात की जाएं तो देश में 13,313 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत हुई हैं, सक्रिय केस 83,990 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 2.03 फीसदी है।

वही, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विशेषज्ञों की टीम के साथ आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बता दे कि बुधवार के आंकड़ों की तुलना करें तो दैनिक संक्रमण दर 3.94 फीसदी से घटकर 2.03 पर आ गई है। हालांकि कल की तुलना में नए केस आज ज्यादा मिले हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]