देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए केस सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 19,637 हो गई है। वही , सोमवार की बात करे तो 24 घंटे में 3207 नए केस मिले जबकि 29 मौतें हुई थीं।
बीते 24 घंटे में 3044 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.47 फीसदी है। 10 और लोगों की मौत के कारण देश में कुल मृतको की संख्या 5,24,103 हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 4,31,07,689 हो गई है। साप्ताहिक पॉजिविटी दर 0.79 फीसदी है तो कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





