कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 3545 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मौत के इन नए आंकड़ों के साथ ही देश में कोरोना के चलते अब तक 5 लाख 24 हजार 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
वहीं नए संक्रमित मिलने के बाद देश में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार 688 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 3549 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 51 हजार 248 हो गई है, वही रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





