देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस भी बढ़कर 14 हजार से ज्यादा हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।
इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,22,116 हो गई है। नए बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नए केस मिलने के साथ ही सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,52,425 हो गई है।
देश में सक्रिय केस कुल केस की तुलना में 0.03 फीसदी हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पर कायम है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





