लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, सक्रिय मरीजों की संख्या…

PRIYANKA THAKUR | 14 मई 2022 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2858 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3355 लोगों ने संक्रमण को मात दी है और 11 की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 18,096 है।

इससे पहले शुक्रवार को 2841 नए केस दर्ज हुए थे और 9 मौतें हुई थीं। कल तक देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 18,604 थी, यानी कल के मुकाबले आज सक्रिय मामलों में 508 की गिरावट आई है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 4,31,19,112 मामले दर्ज हो चुके हैं, वहीं 5,24,201 मौतें हुई हैं।

देश में अब तक कुल 4,25,76,815 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.59% है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]