लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, कल की तुलना में इतने फीसदी अधिक

PRIYANKA THAKUR | 4 मई 2022 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,205 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक हैं।

इस दौरान 31 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2802 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,509 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,920 लोगों की मौत हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]