लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी, सक्रिय केस..

PRIYANKA THAKUR | 13 मई 2022 at 12:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है। शुक्रवार को जारी किये गए आंकड़ो के अनुसार 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़े एक दिन पहले मिले संक्रमितों से ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है।

गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी। सक्रिय केसो में कल की तुलना में 463 की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए।

इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]