लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी, रिकवरी रेट 98.75 फीसद

PRIYANKA THAKUR | 20 मई 2022 at 11:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,259 मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 20 लोगों की मौत भी हुई है। 20 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,323 हो गया है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 228 की कमी आई।

15 हजार के करीब हुए सक्रिय मरीज

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,614 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15044 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 92 हजार 455 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.03 फीसद है, जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]