लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल, 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए केस…

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 12:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में 8,329 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,216 लोगों ने कोरोना को मात दी है और 10 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई जगह पाबंधियां बढ़ाईं जा रही हैं।

एक्टिव केस 40000 के पार
देश में जिस तरह कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के चलते कुल एक्टिव केस में लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,24,757 हो गई है।

दैनिक सकारात्मकता दर भी बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.41 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी ओर कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 194.92 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]