देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों की जान गई है। बता दें कल 18 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 7,293 लोग डिस्चार्ज भी हुए थे।
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 79,313 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2613 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,890 लोगों की मौत हुई है। दैनिक सकारात्मकता दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गई हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





