देश में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना के बढ़ते मामलो ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 17,073 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 50 फीसदी अधिक है।
वहीं इस दौरान 21 मरीजों की जान भी गई। बता दें कल 11,739 मामले सामने आए थे और 25 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 15,208 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 94,420 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,844 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,50,20 लोगों की मौत हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





