लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, संक्रमण की दैनिक दर

PRIYANKA THAKUR | 7 मई 2022 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जोकि चिंता की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए हैं।

इसी दौरान 22 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20,303 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मृतकों की कुल संख्या 5,24,024 हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मरीजों ने बीते 24 घंटे में जान गंवाई है, उनमें से 20 की मौत केवल केरल में हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.78 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गयी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]