पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की जान चली गई। ट्रक से स्कूटी की जोरदार टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
नाहन
स्कूटी पर घर लौटते वक्त हुआ हादसा, ट्रक चालक गिरफ्तार
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ऋषिपाल की मौत हो गई। वह सेना की 7 जैक राइफल से सेवानिवृत्त होकर टाटा मिनरल वाटर कंपनी में सिक्योरिटी अफसर के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कोलर क्षेत्र में हुआ टक्कर का दर्दनाक मंजर
ऋषिपाल गांव जोगीबन, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन के निवासी थे। हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी के बाद स्कूटी (HP71A-1397) से घर लौट रहे थे। कोलर के पास स्कूटी की ट्रक (HR65A-7637) से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।
इलाज से पहले ही तोड़ा दम
घायल अवस्था में उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच, मामला दर्ज
पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है और आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





