कोलर में बाइक व स्कूटी की टक्कर, रिटायर्ड फौजी सहित बच्ची व सेना का जवान घायल

By PARUL Published: 28 Sep 2023, 10:02 AM | Updated: 28 Sep 2023, 10:23 AM 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच-07 पर कोलर के पास एक बाईक व स्कूटी के भिड़ंत में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची सहित सेना का एक का जवान घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय रजनेश निवासी शिमला सेना में भर्ती है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। इसी बीच बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर अपनी 5 वर्षीय बेटी मानसी के साथ नाहन से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था कि कोलर के पास बाइक व स्कूटी में भिड़ंत हो गई।

हादसे में स्कूटी पर सवार रिटायर फौजी ओमप्रकाश (56) निवासी कोलर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रजनेश व उनकी बेटी मानसी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद रजनेश को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी. मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।