लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोलर /मोटरसाइकिल सवार टकराया नीलगाय से, हुई मौत

PARUL | 7 दिसंबर 2023 at 11:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

गढीवाला का था युवक, घायल अवस्था में ले गए थे नाहन मेडिकल कॉलेज

HNN/पांवटा साहिब

माजरा थाना के अंतर्गत धौलाकुआं के समीप नेशनल हाईवे पर नीलगाय से मोटरसाइकिल सवार की टक्कर होने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। नीलगाय के साथ हुई इस टक्कर में जहां नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तो वहीं युवक की गंभीर हालत में नहान मेडिकल ले जाते समय मौत हो जाने का समाचार भी मिला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलर गढीवाला निवासी 23 वर्षीय हर्ष पुत्र सुरेश पाल पोस्ट ऑफिस धौलाकुआं तहसील पौंटा साहिब बीती रात करीब 8:00 बजे के आसपास अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान धौला कुआं से आगे चढ़ाई पर अचानक जंगल से नर नीलगाय सड़क क्रॉस कर रहा था।

वहीं दूसरी ओर से हर्ष अपनी मोटरसाइकिल से जैसे ही यहां से गुजर उसकी जोरदार टक्कर नर नीलगाय से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल हर्ष को स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत नहान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

दुर्घटना स्थल पर वन मंडल पांवटा साहिब के अधिकारी पहुंच गए थे। वन अधिकारियों के द्वारा नर नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं माजरा थाना के द्वारा मामला भी दर्ज किया गया है। फॉरेस्ट गार्ड माजरा रेंज बलिंदर सिंह ने( सांभर) नर नीलगाय की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]