कोली बिरादरी का नहीं होने देंगे राजनीतिकरण बोले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार
जिला के तीन विकास खंडों से 150 सदस्यों ने जताई राजकुमार के प्रति आस्था
HNN/नाहन
आखिर लंबे समय से कोली बिरादरी को लेकर भाजपा पर लगाए गए राजनीतिकरण के आरोप के बाद आज रविवार को जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें नाहन शिलाई तथा पांवटा साहिब विकास खंडों के कोली समाज से जुड़े 150 सदस्यों ने अपना नया जिला अध्यक्ष राजकुमार को सर्वसम्मति से चुन लिया है। यह चुनाव आज नाहन के शाही रेसंतरां के सभागार में संपन्न हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में सुनील वर्मा व धनवीर सिंह को फिर से शिलाई तथा पांवटा साहिब की कमान सौंप गई। जबकि महासचिव पद पर उपेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।
नाहन खंड से उप प्रधान पर बनकला के राजकुमार तोमर, बर्मापापड़ी के अनूप कुमार, मोगीनंद के निखिल, कालाअंब से बाबूराम पुंडीर, कटोला गांव से दीपचंद, नाहन से विनीत पुंडीर, डाकवाली से बलवंत सिंह तो वहीं पांवटा साहिब विकासखंड से अतर सिंह, लायकराम को प्रधान तथा सहसचिव जलापड़ी के अमित पंवार तथा कोषाध्यक्ष पद पर सैनवाला से देवेंद्र कश्यप को नियुक्ति दी गई है।
सोशल मीडिया प्रभारी पद पर जाब्बल का बाग़ के मनोज कुमार तथा अरुण कुमार सेन वाला को नियुक्त किया गया है। तो वहीं मुख्य कानूनी सलाहकार की बागडोर शिलाई के अनिल कुमार मंगलेट को दी गई है। रामकुंडी के अमित और अमन को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। जारी किए गए प्रेस बयान के अनुसार, कार्यकारिणी सदस्यों में सभी खंडों के प्रधान, उप प्रधान तथा सचिव जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।
अन्य सदस्य कार्यकारिणी में बनकला के बाबूराम, डाकवाली के प्रदीप कुमार, जामली से विनीत कुमार, श्यामलाल जो कि कून निवासी हैं, भुडी गांव के शिवराज, ओमप्रकाश, कंडईवाला के रामगोपाल, जामनवाला के जयचंद, आमवाला के कमलेश, सेनवाला के अमित, देवी का बाग के नरेश, मोगीनंद के महेश, सेनवाला से शालू उर्फ फकीरचंद, मोहनलाल, भूरपुर से सतीश, सुरला से सत्याराम पुंडीर, डाकवाली गांव के विनोद, अनिल, भूरपुर से अजीत, भलगों के साधु राम, गाड्डा भुडी से जय किशोर को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान राजकुमार ने जारी प्रेस बयान में कहा कि जिला सिरमौर की कोली बिरादरी गैर राजनीतिक संगठन है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में रहे कथित अध्यक्ष संजय पुंडीर व उनके कुछ चुनिंदा समर्थकों ने कोली समाज का राजनीतिकरण कर दिया था। जिसको लेकर समाज में काफी नाराजगी व्यक्त की जा रही थी। उन्होंने बताया कि लोगों की नाराजगी और मांगों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ सबको साथ लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।