Loading...

कोली समाज सिरमौर के पदाधिाकरियों ने संगठन के दो फाड़ होने को नकारा

PARUL 16 Oct 2023 Edited 16 Oct 1 min read

महासचिव जीत सिंह चौहान बोले पहले भी एक था और आगे भी एक रहेगा

HNN/नाहन

कोली समाज सिरमौर संगठन एक था और एक ही रहेगा। इसमें दो फाड़ वाली कोई बात बिल्कुल भी नहीं है। यह बात नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कोली समाज सिरमौर के नवनियुक्त महासचिव जीत सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय चुनाव के आयोजन स्थल को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी जरूर है, उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा और जल्द सभी एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोली समाज एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो हमेशा से अपने समुदाय के हित में कार्य करता नजर आया है। आगे भी इसी राह पर चलेगा। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में जो चुनाव हुए हैं, वह पूरे विधिवत तरीके से हुए। इन चुनावों में राज्य कार्यकारिणी से दस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की और बकायदा चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव संपंन हुए। यह संगठन प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़ा हुए है जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मान्यता प्राप्त संगठन है।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज को ऊपर उठाने, ग्राम स्तर तक की समस्याओं के समाधान और समाज को नशा मुक्त करने को लेकर कार्य करेगी। जल्द ही ग्राम स्तर तक कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कश्यप, कोषाध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व प्रधान संजय पुंडीर, भगतराम पुंडीर, संस्थापक सदस्य मनीराम पुंडीर व नाहन इकाई के महासचिव प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे।