लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोविड-19 के मामलों में गिरावट, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी…

SAPNA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 1:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोविड-19 के एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है जिससे संक्रमण दर में कमी आई है। इसके अलावा कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ों में भी इजाफा देखने को मिला है जिससे रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। राज्य में रिकवरी रेट जहां बढ़ रहा है तो वहीं एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

प्रदेश में अभी 100-200 के करीब एक्टिव केस प्रति दिन सामने आ रहे हैं जबकि 200 से अधिक मरीज हर रोज इस गंभीर महामारी को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं। हिमाचल में अब तक दो लाख 83 हजार 313 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 78 हजार 177 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल में अब तक 4102 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में 1014 एक्टिव केस हिमाचल में मौजूद हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]