कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के दामों को घटा दिया गया है। यह एलान आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के द्वारा किया गया है। रविवार से देश के निजी अस्पतालों में वयस्क नागरिकों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। इससे एक दिन पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में अप्रत्याशित कटौती की है। बता दें कि कोविशील्ड की बूस्टर डोज पहले 600 रूपए फिक्स थी।
जबकि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज 1,200 रुपये निर्धारित थी। लेकिन अब इनके दामों में बदलाव हुआ है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





