Loading...

कोहरे की चपेट में आया हिमाचल, 1 सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

SAPNA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिले इन दिनों धुंध की चपेट में आ गए हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के वक्त धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध पड़ने से विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है जिससे हर वक्त दुर्घटना का भी अंदेशा बना हुआ है।

बता दें, इन दिनों बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों में धुंध पड़ रही है। कोहरे के चलते लोगों को सुबह-शाम सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो रहे हैं जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह व शाम धुंध रहने के अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।