Loading...

क्रशर में काम करते हुए करंट की चपेट में आया कामगार, पीजीआई रैफर

Ankita • 7 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई लोग करंट की चपेट में आ रहे है। इसके अलावा कई लोग अपनी जान भी गवां बैठे है। एक ताजा मामला सदर थाना ऊना के तहत बसाल का है, यहां क्रशर में काम कर रहा कामगार अचानक ही करंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। घायल कामगार की पहचान सूरज राम निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज बसाल स्थित क्रशर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया। करंट लगने पर क्रशर पर मौजूद अन्य कामगारों की मदद से सूरज राम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।