HNN/ शिमला
करोड़ों रुपए के क्रिप्टो करंसी स्कैम में एसआईटी का आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एसआईटी ने जांच के घेरे में आए 2 आरोपियों परस राम और गोविंद की हिमाचल स्थित 6.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।
देखा जाए तो एसआईटी अब तक 8 आरोपियों की 18 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। इनमें कुछ संपत्तियां पंजाब में शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि शातिर आरोपियों ने करोड़ों रुपए के स्कैम को अंजाम देकर हिमाचल सहित बाहरी राज्यों में कई संपत्तियां बनाईं, ऐसे में अब एसआईटी संबंधित संपत्तियों को जब्त करती जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके लिए जांच दायरे में चल रहे सभी आरोपियों की संपत्तियों का लेखा-जोखा खंगाला जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। इससे पहले एसआईटी ने पूरे स्कैम के मास्टर माइंड सुभाष की मंडी और जीरकपुर स्थित 6 संपत्तियों को जब्त किया था। इनमें प्लॉट और फ्लैट शामिल हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





