Loading...

क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू, सजने लगा रिज मैदान का चर्च

PRIYANKA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में क्रिसमस के लिए रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्रिसमस के लिए अब केवल एक महीने का समय रह गया है। शिमला में अभी से ही क्रिसमस को लेकर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। 2 साल कोविड-19 महामारी की मार झेलने के बाद इस साल हिल्स क्वीन शिमला में भव्य तरीके से क्रिसमस मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि बर्फबारी के चलते पर्यटक राजधानी शिमला में पहुंचने शुरू हो गए हैं। तो वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते राजधानी में सैलानियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है और होटलों में ऑक्युपेंसी 100 फ़ीसदी तक पहुंच जाती है। इस साल बिना किसी बंदिशों के क्रिसमस मनाने को लेकर जहां स्थानीय लोग बेताब है, तो वही पर्यटन विकास निगम और निजी होटल अपने-अपने ऑफरों से पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार बैठे है।

बता दे कि इस दिन इसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करके कैंडल जलाकर और केक काट कर क्रिसमस ट्री सजा कर अनेक प्रकार के पकवान इस दिन बनाते हैं। अन्य धर्म के लोग भी अब इस त्योहार को काफी अच्छे तरीके से मनाने लगे हैं।