क्रिसमस पर सैलानियों से पैक हुए हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल
HNN/ शिमला
क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे है। हिमाचल प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानी राज्य में पहुंचे हैं।
मनाली, शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में सैलानियों की भारी भीड़ है। अन्य पर्यटन स्थलों पर भी आपदा के बाद पहली बार सैलानियों की संख्या बढ़ी है। सैलानी ऐसे पर्यटन स्थलों को तरजीह दे रहे हैं, जहां आसपास बर्फ के दीदार हो सकें। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कराेड़ों के कारोबार की उम्मीद है।
शिमला के रिज मैदान पर पहली बार विंटर कार्निवल का आयोजन हो रहा है। बता दें नए साल के पहले हफ्ते तक राज्य में पर्यटकों की रौनक बने रहने की उम्मीद है। कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनें 5 जनवरी तक के लिए पैक हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानी राज्य में पहुंचे हैं।