Loading...

खड़ामुख-होली मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 30 मीटर सड़क धंसी, यातायात बंद

Ankita 24 May 2024 Edited 24 May 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र में खड़ामुख-होली मार्ग पर डल्ली के निकट भारी भूस्खलन हुआ है। सड़क का लगभग 30 मीटर हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ चुकी है।

बताया जा रहा है कि सड़क से नीचे बिजली टावर का निर्माण कर रही एजेंसी की लापरवाही के कारण सड़क धंसी है। निर्माण एजेंसी द्वारा की गई खुदाई की वजह से भूस्खलन हाे गया और सड़क धंस गई।

वहीं सड़क धंसने से बिजली विभाग की 11 केवी लाइन भी इसकी चपेट में आ गई है। इस कारण क्षेत्र में बिजली के 9 ट्रांसफार्मर ठप्प हो गए हैं। हालांकि इस स्थान से मात्र छोटे वाहन निकल पा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।