लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खड्ड में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 9:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में नालागढ़-रामशहर मार्ग पर शिलणू पुल के पास खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की शिलणू पुल के पास खड्ड में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है।

जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की आयु 50 साल से ऊपर है और उसके बाल व दाढ़ी बढ़ी हुई है। यहां के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले 10-15 दिन से यहां पर घूम रहा था। इसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह खड्ड किनारे कपड़े धो रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसी दौरान गिरने से या चक्कर आने से इसकी मौत हुई है। मृतक का मुंह पानी में था। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसे नालागढ़ अस्पताल में डेड हाउस में रखा है। सभी थाने व चौकियों में इसकी सूचना जारी कर दी है।

उन्होंने लोगो से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति लापता है तो उसकी मौके पर पहुंच कर शिनाख्त करें। उन्होंने कहा कि पुलिस शव को 72 घंटे तक रखेगी। अगर इस बीच शिनाख्त नहीं होती है तो शव को संस्कार कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]