खाई में गिरते गिरते बची बस ,टला बड़ा हादसा
HNN/ शिमला
प्रदेश में बस हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।ऐसा ही एक हादसा शिमला जिले की नगर पंचायत चौपाल के कुपवी उपमंडल के तहत धार चांदना में होने से टल गया। बस ड्राइवर की सूझ की बदौलत बस में सवार कई लोगों की जान बाल -बाल बच गई।यह हादसा बस में कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से पेश आया है।
बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस (एचपी 63 ए-2639) धार चांदना से शिमला के लिए रवाना ही हुई थी कि अचानक बस की अगली मेन और सेकंड कमानिया टूटने की जोर से आवाज आई जिस की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर होकर खाई में लटक गया।इसी दौरान बस के चालक नीरज कुमार ने खतरे को भांपते हुए होशियारी से बस पर नियंत्रण पा लिया और बस रुक गई।
जिस जगह पर यह हादसा पेश आया उस जगह साथ ही गहरी खाई है। अगर समय रहते चालक बस पर नियंत्रण न करता तो यह हादसा एक भयावह रूप ले सकता था। हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी को भी कोई खरोंच तक नहीं आई।
बता दें कि यह बस धार चांदना से प्रतिदिन सात बजे शिमला के लिए चलती है।शिमला अथवा नेरवा की तरफ आने के लिए यही एक मात्र बस सेवा है, जिस वजह से यह सवारियों से भरी रहती है। वही लोगों ने इस हादसे के बाद एक और बस सेवा शुरू करने तथा चालक नीरज कुमार को समान्नित करने की मांग उठाई है।