HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजस्थानी शिमला में खाते से लाखों रुपए उड़ाने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर राजस्थान में दबिश दी और यहां से दोनों आरोपियों को पकड़ कर वापिस शिमला लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को शातिरों ने योनो एप डाउनलोड करने में उसकी मदद करने का झांसा दिया। जिसके बाद शातिरों ने धोखे से उससे ओटीपी ले लिया।
ओटीपी लेने के बाद ठगों ने व्यक्ति के खाते से 2,44,000 रुपये निकाल लिए। जब व्यक्ति ने अपना खाता खाली देखा तो वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया और कनौता राजस्थान में दबिश देकर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





