HNN/ काँगड़ा
डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत लोअर बलभाल में खाना बनाते समय जैसे ही चूल्हा जलाने लगे तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान बचितर सिंह बासी लोअर बलभाल का था जिसमें प्रेम सिंह, दविंदर सिंह गांव हरोली जिला ऊना किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। बुधवार को खाना बनाते वक्त नया सिलेंडर लगाया तो चूल्हे को जलाने पर आग भड़क गई। जिस पर बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





