लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खालिस्तानी झंडे को लेकर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना, कुमार विश्वास ने…..

SAPNA THAKUR | 8 मई 2022 at 11:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। जी हाँ, इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है, तो वहीं कुमार विश्वास का भी बयान सामने आया है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।

फिर कह रहा हूं, देश मेरी चेतावनी को याद रखे- कुमार विश्वास

वहीं कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने पहले भी चेताया था। फिर कह रहा हूं, देश मेरी चेतावनी को याद रखे। मैंने पंजाब के वक्त कहा था लेकिन अब उसकी इस प्रदेश पर नजर है। कुमार ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वो पंजाब के सीएम या एक स्वतंत्र राष्ट्र(खालिस्तान) के पीएम बनेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]