खेतों से नग्न अवस्था में बरामद हुआ 62 वर्षीय व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सड़क के किनारे खेतों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान तरसेम सिंह (62) निवासी जनकौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खेतों में तरसेम का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।
मृतक के सर पर तेजधार हथियार के हमले के निशान भी पाए गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने की है।