खेत में काम करते समय व्यक्ति को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के सांई नेडवा गांव में एक व्यक्ति बिजली का करंट लगने से घायल हो गया है। घायल का उपचार बिलासपुर एम्स में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महेंद्र ठाकुर पुत्र रती राम निवासी सांई नेडवा ग्राम पंचायत सिकरोहा अपने खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक खेत में काम करते समय बिजली के खंबे की टूटी अर्थ वायर से उसे करंट लग गया।
घटना के बाद महेंद्र ठाकुर के परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए बिलासपुर एम्स पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।