HNN / शिमला
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर अब धन की वर्षा होगी। जी हां, हिमाचल प्रदेश सरकार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जितने वालो को जहां सम्मानित करेगी, तो वही , इन्हे नकद भी दिया जायेगा। पहले जहां स्वर्ण पर 30 हजार, रजत पर 20 हजार और रजत पदक मिलने पर 10 हजार रुपये दिए जाते थे।
वही , अब स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख, रजत पदक पर 70 हजार और कांस्य लाने वाले खिलाड़ी को सरकार 40 हजार रुपये का पुरस्कार देगी। इतना ही नही नई खेल नीति के तहत पहली बार प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार देने का फैसला लिया गयाहै। प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों को दी जाने वाली कुल राशि का पचास फीसदी दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group