लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, हालत….

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 3:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।

दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]