लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गगरेट के पास एंबुलेंस खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 6 सितंबर 2025 at 1:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कैसे हुआ हादसा
जसूर का एक मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र में एंबुलेंस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सीधे खाई में जा गिरी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौके पर ही तीन की मौत
इस हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (55) पठियार, ओंकार चंद (84) मारंडा और रमेश चंद (45) निवासी नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रेणु बाला और एम्बुलैंस चालक बॉबी के रूप में हुई है।

रेस्क्यू अभियान और जांच
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]