HNN / हमीरपुर
गणतंत्र दिवस को लेकर जिला हमीरपुर में प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित की जाने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां भी भाग लेंगी। सहायक आयुक्त ने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गणतंत्र दिवस की परेड के लिए प्लाटूनों का चयन कर लें और निर्धारित तिथि से शुरू होने वाली रिहर्सल में इनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल की मरम्मत, मंच के निर्माण और सफाई इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लें। आयोजन स्थल पर बिजली, पानी, साज-सज्जा और अन्य प्रबंधों को लेकर भी सहायक आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। सहायक आयुक्त ने कहा कि समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group