गणपति विसर्जन : विभोर के पंजगाट्टा में उमड़ी भक्तों की भीड़
HNN/ऊना
गणपति विसर्जन को लेकर विभोर के पंजगाट्टा में भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा के श्रीरामेश्वर शिव मंदिर में दस दिन से विराजमान गणपति बप्पा को सोमवार को विभोर के सतलुज घाट पर विसर्जित किया गया।
दोपहर तीन बजे भजन-कीर्तन के साथ गणपति बप्पा को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा के साथ रेलवे रोड मैहतपुर, मुख्य बाजार और भटोली गांव से होते हुए गणपति बप्पा को विभोर के सतलुज घाट तक ले जाया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
अजौली मार्किट की ओर से इस अवसर पर अन्न यज्ञ का आयोजन भी किया गया था। गणपति विसर्जन के अवसर पर विभोर के पंजगाट्टा में भक्तों की भीड़ देखी गई। लोगों ने गणपति बप्पा को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा में भाग लिया और पूजा-अर्चना की।